हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC ने पाकिस्तान टीम पर लगाया भारी जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में बड़ी गलती की मिली सजा

ICC Fined Pakistan Match Fees: ICC ने पाकिस्तान पर ट्राई नेशन सीरीज 2026 के फाइनल में स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के लिए फाइन लगा दिया है. पाकिस्तान टीम ने ICC के नियमों का उल्लंघन किया, जिस वजह से उन पर जुर्माना ठोका गया है.

विज्ञापन
ICC ने स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर भारी जुर्माना लगाया है (Image: PTI)

ICC Fined Pakistan Match Fees: पाकिस्तान ने ट्राई नेशन सीरीज 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें पाकिस्तान के दौरे पर आई थीं. इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ और वह पहले ही बाहर हो गई. फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज किया और जीत हासिल की. फाइनल में पाकिस्तान टीम से बड़ी गलती हुई, जिस वजह से ICC ने उन पर भारी जुर्माना लगाया है.

पाकिस्तान पर लगा भारी जुर्माना

ICC ने पाकिस्तान टीम की 5 प्रतिशत मैच फीस काट ली है. फाइनल के दौरान पाकिस्तान गेंदबाजी करते हुए एक ओवर पीछे था. वे निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाए. ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करती है, तो समय समाप्त होने के बाद उस पर प्रति ओवर 5% मैच फीस का जुर्माना लगता है. पाकिस्तान टीम सिर्फ एक ओवर पीछे थी, जिस वजह से उनकी 5% मैच फीस कटेगी. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने अपनी गलती और सजा स्वीकार की. इसी वजह से कोई भी सुनवाई करने की जरूरत नहीं पड़ी.

पाकिस्तान ने किया ऐतिहासिक रन चेज

लाहौर में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना डाले. कमिंडू मेंडिस ने 131 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं पवन रत्नायके ने भी 77 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, सलमान अली आगा, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट झटके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें पहले वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

पाकिस्तान के सामने 326 रनों का लक्ष्य था. अमूमन फाइनल जैसे दबाव वाले मुकाबले में रनों का पीछा करना मुश्किल होता है. हालांकि, फखर जमन ने 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं साद बैग ने 74 रन बनाए. इसके अलावा अराफात मिन्हास ने 61 रन जड़े. इसी के चलते पाकिस्तान की टीम 48.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही. पाकिस्तान ने 3 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की और ट्राई नेशन सीरीज की ट्रॉफी पर कब्जा किया.

विज्ञापन

यह पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक रन चेज रहा. मेंस ODI फाइनल में यह संयुक्त रूप से सबसे सफल रन चेज बना. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में 326 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करके भारतीय टीम के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट, सिराज ने भी मचाया तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola