हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने सुनाई पाकिस्तान को कड़ी सजा, लगाया 50% मैच फीस का जुर्माना, WTC पॉइंट्स टेबल में भी हुआ तगड़ा नुकसान

ICC Heavy Fine Pakistan: इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद पाकिस्तान को WTC में तगड़ा नुकसान हुआ है. ICC ने कड़ा एक्शन लेते हुए 50% मैच फीस और WTC पॉइंट्स काट दिए हैं. आइए जानते हैं कि उन्हें किस गलती की सजा मिली है.

विज्ञापन
ICC ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया कड़ा कदम (Image: AI Generated)

ICC Heavy Fine Pakistan: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ. इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी रैंकिंग सुधारी, वहीं पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा. अब ICC ने पाकिस्तान को एक बड़ी गलती की सजा दी है और उनकी 50% मैच फीस काट ली है. इसके अलावा उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स की भी कुछ कटौती हुई है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं.

ICC ने दी पाकिस्तान को कड़ी सजा

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के लिए ICC ने उन पर दो सख्त कार्रवाई की. पाकिस्तान एजबेस्टन टेस्ट में 11 ओवर पीछे था, जिस वजह से उनकी 50% मैच फीस काट ली गई है और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में से 11 पॉइंट्स कम कर दिए गए हैं. मैच रेफरी रंजन मदुगाले ने ऑन-फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर की शिकायत के बाद यह फैसला किया है.

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, निर्धारित समय से पीछे रहने पर हर ओवर के लिए 5% फाइन लगता है, जिसमें अधिकतम जुर्माना 50% है. पाकिस्तान टीम 11 ओवर पीछे थी, इसी वजह से उन पर 50% मैच फीस का फाइन लगा है. इसके अलावा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार निर्धारित समय में ओवर नहीं डालने पर प्रति ओवर 1 पॉइंट काट लिया जाता है. 11 ओवर पीछे रहने के कारण उनके 11 पॉइंट काट लिए गए हैं. अब WTC 2025-27 में पाकिस्तान के पास सिर्फ 5 अंक रह गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी के लिए लगे ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, टीम इंडिया की एशिया कप में जीत के बाद VIDEO वायरल

इंग्लैंड vs पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के नतीजे

  • पहला टेस्ट (लीड्स): इंग्लैंड ने 1 पारी और 103 रनों से पाकिस्तान को हराया.
  • दूसरा टेस्ट (लॉर्ड्स): इंग्लैंड ने 194 रन से पाकिस्तान को पराजित किया.
  • तीसरा टेस्ट (एजबेस्टन): इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया.

WTC 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया1082009680.00%
2साउथ अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड 641015272.22%
4बांग्लादेश632014055.56%
5भारत1154026851.52%
6इंग्लैंड1678017438.54%
7श्रीलंका612032433.33%
8वेस्टइंडीज1228023020.83%
9पाकिस्तान9270054.63%

ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी ने खुद कराई अपनी ‘बेइज्जती’, BCCI के इनकार के बावजूद ट्रॉफी देने पहुंचे, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola