हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को ICC ने दी बड़ी सजा, दो खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
ICC Ali Khan Jasdeep Singh Elliot Miles

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर प्ले-ऑफ मुकाबले के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। यूएसए और जर्सी के बीच 4 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच विवाद सामने आया था।

हाई-वोल्टेज मैच में यूएसए के दो खिलाड़ी अली खान और जसदीप सिंह और जर्सी के इलियट माइल्स को आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए सजा दी गई है। खान को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी माना गया है। इसके तहत यह कहा गया है कि एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद भाषा, कार्यों या इशारों के जरिए उसे अपमानित किया जाता है तो ये नियम विरुद्ध है।

और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘आसान नहीं होगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन

अगले दो मैचों से बाहर, 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

खान को एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। जिसका मतलब है कि वह अगले दो मैच या तो T20I या ODI नहीं खेल पाएंगे। खान पहले ही तीन डिमेरिट पॉइंट हासिल कर चुका है। 24 महीने के अंदर कुल चार डिमेरिट पॉइंट हासिल करने के बाद अनुच्छेद 7.6 के अनुसार दो मैचों के सस्पेंशन में बदल दिया गया है। उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

तीनों खिलाड़ियों ने स्वीकार किया अपराध

वहीं टीम के साथी जसदीप सिंह पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। उन्हें संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के लिए दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। ये अनुच्छेद खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कार्मिक, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

दूसरी ओर जर्सी के इलियट माइल्स पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। उन्हें कोड के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। इस नियम के तहत अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान किसी को अपशब्द कहने से संबंधित है। हालांकि मामले की औपचारिक सुनवाई नहीं होगी क्योंकि तीनों खिलाड़ियों ने मैदानी अंपायरों एंड्रयू लूव और क्लॉस शूमाकर और तीसरे अंपायर डेविड ओधियाम्बो द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई MI की सबसे बड़ी कमजोरी

अली खान ने चटकाए थे 7 विकेट

यूएसए ने 4 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में 25 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले क्वालिफायर मुकाबलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस मैच में यूएएस के गेंदबाज अली खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए थे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola