Sanju Samson: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य था और उसका पीछा करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था. टीम इंडिया ने कभी टी20 वर्ल्ड कप में इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दर्ज दिलाने में मदद की. मैच के बाद संजू ने हेलमेट फेंका था. ICC इसे लेकर उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है.
ICC का नियम क्या है?
भारत की जीत के बाद संजू सैमसन ने धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया था. उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर फेंक दिया था और फिर जीत का जश्न मनाया था. सभी के मन में सवाल है कि ICC उनके खिलाफ एक्शन लेगी, या नहीं. आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर अपना बल्ला या हेलमेट फेंक देता है, तो ICC इसे गलत आचरण मानता है. आईसीसी इस मामले में बेहद सख्त है.
संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम?
ICC अमूमन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाता है. संजू सैमसन के हेलमेट फेंकने के मामले पर ICC सख्त रुख अपना सकती है. ICC के पास डिमेरिट पॉइंट, फाइन और सस्पेंशन का विकल्प होता है. मामले की गंभीरता को ध्यान में रखा जाए तो ICC शायद ही कोई सख्त कदम उठाएगी. हालांकि, अगर मैच रेफरी यह बात सामने रखते हैं, तो फिर ICC उन पर जुर्माना लगा सकता है.
टीम इंडिया सेमीफाइनल में करेगी इंग्लैंड का सामना
इंग्लैंड ग्रुप 2 में टॉप पर रही थी और उनका सामना ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रही टीम इंडिया से सेमीफाइनल में होगा. दोनों देशों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है. 5 मार्च 2026 को पता चल जाएगा कि कौन सी टीम फाइनल का हिस्सा बनने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो संस्करण में सेमीफाइनल हुए हैं. एक बार इंग्लैंड और एक बार भारत ने जीत दर्ज की है. अब देखना होगा कि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कौन जाता है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup सेमीफाइनल में टीम इंडिया, तो पाकिस्तान में शुरू ‘TV तोड़’ आंदोलन! एंकर ने लाइव शो में काटा बवाल
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
22 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
33 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines