ICC bans Jarvo from World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के खचाखच भरे स्टेडियम में इस दौरान एक शख्स अचानक मैदान में कूद पड़ा। इंडियन जर्सी पहने विराट कोहली के पास खड़े उसके कई फोटो वायरल हो गए।
आईसीसी ने लगाया बैन
हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बाहर ले गए। इस शख्स का नाम डैनियल जार्विस है। इसे ‘जार्वो 69’ के नाम से भी जाना जाता है। जार्वो इससे पहले इंग्लैंड-भारत सीरीज के दौरान भी मैच में खलल डालते नजर आए थे। जार्वो पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा एक्शन लिया है। जार्वो को भारत में चल रहे आईसीसी विश्व कप के किसी भी मैच में भाग लेने से बैन कर दिया गया है।
आईसीसी के बयान के मुताबिक, “आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम चेन्नई के आयोजन स्थल के साथ मिलकर यह समझने के लिए काम करेंगे कि आखिर क्या हुआ। हम विचार करेंगे कि क्या इसे दोबारा होने से रोकने के लिए किसी अतिरिक्त सुरक्षा उपाय की जरूरत है।
आईसीसी ने आगे कहा- संबंधित व्यक्ति को इस आयोजन में किसी भी अन्य खेल में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मामला भारतीय अधिकारियों के हाथ में है।” बता दें कि जार्वो ने 2021 में टेस्ट सीरीज के दूसरे और चौथे टेस्ट में भारत-इंग्लैंड के बीच मैच को भी बाधित किया था।
11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से मुकाबला
बहरहाल, टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके बाद 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच बहु प्रतीक्षित मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रशंसकों से लबरेज स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोहली ने लगाई चीते जैसी छलांग, एक कैच लपककर विश्व कप में रच दिया इतिहास, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
42 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines