हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC चेयरमैन जय शाह ने फिर जीता दिल, ईरान-इजरायल युद्ध के चलते भारत में फंसी विदेशी टीमों की वतन वापसी शुरू

T20 World Cup 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते एयरस्पेस को बंद किया गया है जिसके चलते टी20 विश्व कप में भारत के दौरे पर आए खिलाड़ियों को घर वापसी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह इस मामले में बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं. नई प्लानिंग के तहत टीमों की घर वापसी शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अब केवल एक फाइनल मुकाबला ही बाकी रह गया है, जिसमें न्यूजीलैंड और भारत की टीमें 8 मार्च को खेलने उतरेंगी. सुपर 8 के राउंड में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी अभी तक भारत में ही फंसे हुए हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते टूर्नामेंट से टीमों को घर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक बार फिर ऐसा काम कर दिया है जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. 

वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की घर वापसी पक्की

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम के लिए आईसीसी की तरफ से घर वापसी के खास इंतजाम किए गए हैं. टीम शुक्रवार को चार्टर्ड विमान से अपने घर वापसी के लिए निकलेगी. एस सूत्र ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि, वेस्टइंडीज अपने घर चार्टर्ड विमान से शुक्रवार को जाएगी. तो वहीं एक और सूत्र ने बताया कि आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता वेस्टइंडीज की टीम के साथ लगातार संपर्क में थे ताकी वो टीम को सुरक्षित घर वापस भेज सकें.

इससे पहले साल 2024 में जय शाह ने बीसीसीआई के सचिव रहते हुए भी एक कुछ प्रभारी होने का उदाहरण पेश किया था. बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकारों को भी वो भारतीय टीम के साथ फ्लाइट में ही लेकर आए थे. उस समय भी उनकी जमकर सराहना हुई थी. 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम टुकड़ों में गई वापस

वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भी मिडिल ईस्ट में खराब हालातों के चलते भारत में ही फंस गए थे. टीम की फ्लाइट दुबई से होकर जानी थी लेकिन इस वॉर के चलते कैंसिल हो गई. ऐसे में आईसीसी की तरफ से दूसरे रूट से खिलाड़ियों को घर भेजने का इंतजाम किया गया. टीम के खिलाड़ी अलग-अलग बैच में घर वापस लौट रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों का एक बैच घर वापस लौट चुका है तो वहीं एक बैच निकलना अभी बाकी है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी अब साउथ अफ्रीका के लिए भी ट्रैवल प्लान तैयार कर रही है और उन्हें इथोपियन एयरलाइंस से भेजा जा सकता है. 

ये भी पढ़िए- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिखाई मास्टर क्लास, हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही किया बड़ा कीर्तिमान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola