ODI World Cup 2027 Schedule: सभी की नजरें अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं. टीमें तैयारी में जुट गई हैं. इसे लेकर आज यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर का दिन बहुत खास है. आज से ही वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा. आईसीसी फुल शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. फैंस के लिए टिकट बैलेट की शुरुआत भी हो जाएगी. वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव भी किया गया है. 4 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी और 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कि फुल शेड्यूल का ऐलान कितने बजे होने वाला है. साथ ही ये भी बताएंगे कि कहां पर इसे आप लाइव देख सकते हैं.
फॉर्मेट में हुआ है बड़ा बदलाव
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. 10 टीमें 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ डेट तक अपनी जगह पक्की कर लेंगी. मेजबान होने के चलते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को फायदा मिला है. दोनों की सीधे एंट्री हो गई है. आठ टीमों को वनडे रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करना है. भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी जगह पहले ही पक्की की हुई है. क्वालिफायर मैच 2027 की शुरुआत में होंगे. वहां पर वेस्टइंडीज की टीम को भी मैच लड़ना होगा. वनडे कप में पहले राउंड में रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली तीन टीमों के बीच मैच होगा. टॉप पर रहने वाली टीम को ग्रुप स्टेज में एंट्री मिल जाएगी. अन्य टीम टूर्नामेंट से बाहर जाएंगी. इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कब और कहां देखें लाइव?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान 1 अक्टूबर को रात 8:30 किया जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे लाइव दिखाया जाएगा. साथ ही साथ लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भी उत्साहित हैं. दोनों टीमों को अक्सर एक ही ग्रुप में रखा जाता है. इस बार फॉर्मेट में बदलाव हुआ है. देखना होगा कि दोनों को एक ग्रुप में रखा जाएगा या नहीं. आईसीसी द्वारा केपटाउन में एक शानदा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहां पर टूर्नामेंट के शेड्यूल की ऑफिशियल घोषणा की जाएगी. 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 मेजबान स्थलों पर कुल 57 मुकाबले खेले जाने हैं. टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. दोनों वर्ल्ड कप जीतने की हुंकार भर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines