ICC announced Player of the Month: बांग्लादेश की स्टार खिलाड़ी को बड़ा तोहफा मिला है। आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। आईसीसी का यह अवार्ड बांग्लादेश के नाम हुआ है। नवंबर महीने में प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से 2 खिलाड़ी पाकिस्तान की थी और एक खिलाड़ी बांग्लादेश की थी। बांग्लादेशी खिलाड़ी ने पाकिस्तान के दोनों दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह अवार्ड अपने नाम कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन है यह स्टार जिसे आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: BCCI का बड़ा ऐलान! भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने के लिए इच्छुक नहीं
पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी हुए थे नॉमिनेट
बांग्लादेश की धीमी बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को यह अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के लिए पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी हमवतन फरगना हक और पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल को भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन आईसीसी ने यह अवार्ड नाहिदा अख्तर को दिया है। स्टार खिलाड़ी ने यह खिताब जीतने के बाद कहा कि हमने हाल के महीनों में कुछ अद्भुत क्रिकेट खेला है और एक टीम के रूप में हमने कई सफलता भी पाई है। मैं अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करके काफी खुश हूं।
ये भी पढ़ें:- WI Central Contract: वेस्टइंडीज ने साल 2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किया जारी, कई नए धुरंदरों को किया शामिल
कप्तान को दिया इसका क्रेडिट
नाहिदा अख्तर ने कहा कि इसके लिए मैं अपनी टीम के कोच और कप्तान को धन्यवाद करना चाहती हूं। मुझे दबाव में खेलने के लिए या फिर हर अच्छी और खराब परिस्थिति में खेलने के लिए प्रेरित किया गया और अनुमति भी मिली, जिसके कारण से मैं यह कर पाई। बता दें कि नाहिदा ने नवंबर महीने में खेले गए एकदिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। एक सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से भी नमाजा गया था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines