नई दिल्ली: पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज अजहर अली रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे को अपने आखिरी टेस्ट के रूप में खेल रहे हैं। अजहर अली की विदाई पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया, जिसे वह टेस्ट टीम में लौटते देखना चाहते हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लगता है कि हसन अली अब भी टीम में वापसी कर सकते हैं। अफरीदी ने खुलासा किया कि वह अक्सर दाएं हाथ के गेंदबाज के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
खिलाड़ियों की मदद करना जरूरी
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा उनका मानना है कि खिलाड़ियों की मदद करना जरूरी है, खासकर जब वे खराब प्रदर्शन कर रहे हों। हसन अली टीम में नहीं हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि उसने पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं नहीं चाहता कि लोग उसे भूल जाएं। मैं अभी भी उससे बात करता हूं, उसे मैसेज करता हूं और उसे उम्मीद नहीं खोने के लिए कहता हूं। शाहिद ने आगे कहा- मैं उसे वापसी करने और घरेलू क्रिकेट को गंभीरता से लेने के लिए कहता हूं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: शाहरुख, कार्तिक और रणवीर के अलावा ये बॉलीवुड कलाकार कतर में आ सकते हैं नजर
बुरे समय में भी साथ देना जरूरी
शाहिद ने आगे कहा- एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने जूनियर्स का समर्थन करें। आपके अच्छे समय में हर कोई आपके साथ होता है, लेकिन बुरे समय में भी साथ देना जरूरी है। हसन ने 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से 21 टेस्ट, 60 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें इस साल अक्टूबर में एशिया कप के बाद टीम से हटा दिया गया था। अजहर अली ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को अपने पूरे करियर में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
42 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines