Rameez Raja Vs Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी एक्शन मोड में हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पहली बार पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा (Ramij Raja) पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है।
शाहिद अफरीदी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ‘मुझे पावर मिली है और मैं इसे अपनी टीम के साथ शेयर करता हूं, ऐसा करने से ही हमें नतीजे हासिल होंगे। कुर्सी मिलने के बाद अगर आप किसी की नहीं सुनते और सिर्फ अपनी चलाते हैं, तो यह गलत हैं।
आपको बता दें कि रमीज राजा पर आरोप है जब वह पीसीसी चीफ थे तो उनके वक्त में पीसीबी में ‘वन मैन शो’ चलता था। शाहिद अफरीदी ने इसी को लेकर रमीज राजा पर निशाना साधा है।
और पढ़िए –IPL-2023: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, नए साल में वापसी करेगा यह धाकड़ गेंदबाज
मैं ब्लेम गेम नहीं खेलता- अफरीदी
पीसीबी से हटाए जाने के दौरान रमीजा राजा से खराब व्यवहार के आरोपों पर भी शाहिद ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम उन्होंने क्या कहा है, मैं अपने दायरे में रहकर काम करता हूं और ब्लेम गेम नहीं खेलता। गलती किसी से भी हो सकती है और हमें उसे मानने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए न कि इल्जाम किसी और पर लगा दें, आखिर हम इंसान हैं फरिश्ता नहीं।
अफरीदी ने बताया पीसीबी का सच
शाहिद अफरीदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जब मैं चीफ सेलेक्टर बना, तो पता चला कि यहां कम्युनिकेशन गैप बहुद ज्यादा है। खिलाड़ी, डॉक्टर और मैनेजमेंट में किसी तरह का कोई संवाद नहीं था, न ही किसी को अपने रोल के बारे में पता था. उसे क्या करना है, क्या नहीं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
टीम में शामिल सभी से वन-टू-वन बातचीत की
शाहिद अफरीदी ने ये भी कहा कि मैंने प्लेयर और टीम में शामिल हर बंदे से वन-टू-वन बात की, उनकी दिक्कतों को समझा और फिर अपनी कमेटी के साथ बैठकर उनका हल तलाशने की कोशिश की है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
28 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines