IPL 2026: रसिक सलाम डार ने 25.20 करोड़ के खिलाड़ी को दिया चकमा, मिडिल स्टंप उड़ाकर भेजा पवेलियन

RCB vs KKR: आरसीबी और केकेआर का मैच भले ही विराट कोहली के नाम रहा, लेकिन इस मैच में रसिक सलाम डार ने कैमरून ग्रीन की बल्लेबाजी के दौरान मिडिल स्टंप उड़ाकर थोड़ी देर के लिए महफिल जरूर लूट ली.

Rasikh Salam Cameroon Green

Rasikh Salam Cameroon Green

How Rasikh Salam Dar Dismiss Cameron Green: तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार ने मैच के दौरान आरसीबी को एक बड़ी कामयाबी दिलाई, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चल रहे जमे हुए बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया. ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

विज्ञापन

ग्रीन का जलवा

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. ग्रीन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जब कोलकाता का स्कोर 4.4 ओवर में 48/2 था. इस ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ने 24 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला. उनकी पारी 13वें ओवर में खत्म हुई.

विज्ञापन

रसिक ने उड़ाया मिडिल स्टंप

ग्रीन ने पहली ही गेंद पर एक लो फुल-टॉस पर चौका जड़ा. हालांकि, रसिक ने तीसरी गेंद पर एक शानदार गेंद डालकर इस खतरनाक बल्लेबाज को आउट करते हुए जोरदार वापसी की. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक क्रॉस-सीम लेंथ डिलीवरी फेंकी. ग्रीन ने इसे लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए. गेंद स्किड होकर सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई.

विज्ञापन

रघुवंशी का करिश्मा

कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 46 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. 26 साल के ग्रीन इस सीजन में KKR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं; उन्होंने 11 पारियों में 145.05 के स्ट्राइक रेट से कुल 264 रन बनाए हैं.

आरसीबी ने जीता मैच

कोलकाता नाइटराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए. इसके जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 194 रन बना लिए और ये अहम मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इसमें सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने 60 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 105 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच के हकदार बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ