इंजरी के कारण CSK का स्टार प्लेयर अचानक हुआ अगले मैच से बाहर, 'येलो आर्मी' ने दिया बड़ा अपडेट
Jamie Overton Out of CSK vs LSG Game: चेन्नई सुपरकिंग्स 15 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपना अहम मुकाबला खेलने वाली है, लेकिन इससे ठीक पहले 'येलो आर्मी' को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनका एक अहम खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो गया है.

Jamie Overton Right Thigh Injury: सीएसके ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उनके टीम का फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर भारत छोड़कर अपने देश इंग्लैंड जा रहा है, ताकि वो अपनी इंजरी का असेस्मेंट करा सकें.
2 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ' ऑफिशियल अनाउंसमेंट: जेमी ओवरटन को दाईं जांघ में चोट लगी है, और वे आगे की जांच और इलाज के लिए यूनाइटेड किंगडम लौट रहे हैं.'
3 / 6ओवरटन ने 11 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सीजन का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था; उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए और चेपॉक में CSK की 5 विकेट से मिली अहम जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी.
4 / 6ऐसे वक्त में जब चेन्नई सुपरकिंग्स को दबाव के हालात में सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत थी, ओवरटन टीम के सबसे भरोसेमंद मैच-विनर्स में से एक बनकर उभरे और अपनी टीम को प्लेऑफ के थोड़े करीब ले गए, लेकिन अब शायद इस सीजन में उनका खेलना मुश्किल हो.
5 / 6जेमी ओवरटन इस सीजन की शुरुआत में नाथन एलिस की जगह इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे. लेकिन जो चीज शुरू में सिर्फ एक अस्थायी उपाय लग रहा था, वो जल्द ही CSK के इस पूरे कैंपेन के सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक साबित हुई.
6 / 6इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को बार-बार इंजरी का दंश झेलना पड़ रहा है, जेमी ओवरटन से पहले आयुष म्हात्रे जैसे स्टार प्लेयर चोटिल हो चुके हैं, खुद एमएस धोनी पिंडली की चोट की वजह से इस एडिशन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.