Ajit Agarkar: टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ने बीसीसीआई को औपचारिक रूप से बता दिया है कि वह 4 अक्टूबर को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद पर आगे जारी नहीं रहना चाहते हैं. अगरकर साल 2023 में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चुने गए थे. उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने कई ट्रॉफी अपने नाम की और विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा. आइए जानते हैं अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कितने खिताब पर कब्जा जमाया.

अगरकर का ऐसा रहा सफर

अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. साल 2023 में सबसे पहले भारत ने उनके कार्यकाल में एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 में हिस्सा लिया और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया. हालांकि टीम इंडिया को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

इसके बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता और 11 साल के सूखे को रोहित शर्मा की कप्तानी में खत्म किया. इसके बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता. भारत ने इससे पहले आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीती थी. इसके बाद भारत ने एशिया कप 2025 पर भी कब्जा जमाया. फिर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीता.

अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं. रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालें तो उनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड, एशिया कप 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीते.

---विज्ञापन---

अगरकर ने लिए कई बड़े फैसले

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने केवल ट्रॉफियां ही अपने नाम नहीं की, बल्कि उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले किए. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अगरकर ने उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़कर सूर्यकुमार यादव को कप्तान चुना. इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया और श्रेयस अय्यर को नया टी-2-0 कप्तान बना दिया.

इसके अलावा अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंप दी. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जो इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

---विज्ञापन---