हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को और कितनी जीत की जरूरत? बदल गया समीकरण

गॉल में खेले गए पहले मुकाबले को भारत ने 165 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया. अब भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए और कितने मैच जीतने जरूरी हैं?

विज्ञापन
IND vs SL: Image Credit/X

WTC 2025-27 Final: भारत और श्रीलंका के बीच 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया. भारत ने 165 रनों से मुकाबले में बाजी मार ली और 2 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. श्रीलंका के बल्लेबाज पांचवें दिन खासा कमाल नहीं दिखा सके और लक्ष्य से बहुत दूर रह गए. इसका श्रेय मानव सुथार को जाता है, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूटी. अब इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025-27 में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को कितनी जीत की जरूरत है?

भारतीय टीम के लिए बदला समीकरण

भारतीय टीम को अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल में अब 8 मैच खेलने हैं. इन 8 मैचों में अब भारतीय टीम को 7 मैच जीतने जरूरी हैं. गॉल टेस्ट से पहले भारत को 8 मुकाबले जीतने जरूरी थे. लेकिन अब समीकरण बदल गया है और टीम इंडिया एक कदम आगे बढ़ चुकी है. भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारत ने पहली पारी में 116.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 79.4 ओवर में 284 रनों पर सिमट गई. इसके बाद भारत ने 48.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम पांचवें दिन 77.4 ओवर में 206 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में भारत की ओर से मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और 23.4 ओवर में 55 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया. इस तरह भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, सुथार और पडिक्कल की जमकर की तारीफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola