Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम से लगभग 4 सालों से दूर चल रहे थे. साल 2022 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार खेला था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था. भुवनेश्वर कुमार को हाल ही में हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी बनाया गया है. हालांकि अब उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है. आइए जानते हैं कैसे हुई भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी कैसे हुई?
भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए मौका मिला है. भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में भुवी ने आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी की और टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया.
इन दिनों भारत के युवा गेंदबाज खासा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने के लिए सिलेक्टर्स को मजबूर होना पड़ा.
भुवी ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे, जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने ज्यादा बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16 मैच में 28 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने दो सीजन में खेले गए 30 मैच में 45 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. खास बात ये है कि दोनों ही सीजन का खिताब आरसीबी ने जीता था.
हाल ही में खेली गई यूपी टी-20 लीग में भी भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया था और खेले गए 11 मैच में 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था, वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज रहे थे.
न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे के अलावा टेस्ट सीरीज भी
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. वहीं, वनडे के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी. भारत के लिए टेस्ट सीरीज काफी अहम है. भारत को WTC 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए टेस्ट सीरीज जीतना बेहद जरूरी है.
भुवी के करियर पर एक नजर
36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में भारत के लिए वनडे और टी-20 डेब्यू किया. इसके बाद साल 2013 में उन्होंने पहली बार टेस्ट कैप पहनी. अब तक उन्होंने 21 टेस्ट मैच में 63 विकेट झटके हैं. इसके अलावा 121 वनडे खेलते हुए उन्होंने 141 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वहीं, 87 टी-20 मैच में उन्होंने 90 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines