History of Indian Team in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के नौवें संस्करण का शेड्यूल सामने आ गया है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज एक जून को होगा। वहीं 29 दिन के रोमांच के बाद 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम एक बार फिर से नई उम्मीदों के साथ खिताब पर कब्जा जमाने के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द ही भारतीय स्क्वॉड भी ऐलान होगा। उससे पहले बात करें क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारतीय टीम के अबतक के प्रदर्शन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है-
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन:
टी20 वर्ल्ड कप के अबतक आठ संस्करण खेले गए हैं। भारतीय टीम ने प्रत्येक संस्करण में हिस्सा लिया है। टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन साल 2007 में खेला गया था। पहले ही साल भारतीय टीम एमएस धोनी की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी। हालांकि, उसके बाद से भारतीय टीम को दूसरी बार अपने खिताब का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है इतिहास? देखें पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे, तीसरे और चौथे सीजन में भारतीय टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद साल 2014 में वह रनरअप रही। 2016 और 2022 में ब्लू टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर किया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे खराब प्रदर्शन साल 2021 में देखने को मिला। इस साल ब्लू टीम सुपर-12 चरण से ही बाहर हो गई थी।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक कुल 45 मैच खेले हैं। इस बीच ब्लू टीम को 28 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 15 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है और एक बेनतीजा।
2007 – चैंपियन
2009 – सुपर-8
2010 – सुपर-8
2012 – सुपर-8
2014 – रनरअप
2016 – सेमीफाइनल
2021 – सुपर-12
2022 – सेमीफाइनल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines