T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है इतिहास? देखें पूरा शेड्यूल

Pakistan T20 World Cup 2024 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज छह जून से करेगी।

INDIA v PAKISTAN Pakistan cricket team schedule in t20 world cup pak

पाकिस्तान क्रिकेट टीम। (Social Media)

Pakistan T20 World Cup 2024 Full Schedule: इंतजार का पल समाप्त हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के नौवें सीजन का शेड्यूल सामने आ गया है। बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का आगाज एक जून को होगा। वहीं 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज छह जून को यूएसए के खिलाफ करेगी। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच डलास में खेला जाएगा।

विज्ञापन

9 जून को भारत के साथ होगी टक्कर:

प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 9 जून को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क शहर में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा से ही आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार रहता है।

विज्ञापन

लीग चरण में पाकिस्तान के मैच:

6 जून – बनाम यूएसए – डलास
9 जून – बनाम भारत – न्यूयॉर्क
11 जून – बनाम कनाडा – न्यूयॉर्क
16 जून – बनाम आयरलैंड – फ्लोरिडा

विज्ञापन

कब-कब खेले जाएंगे कौन से मुकाबले?

1 से 18 जून – ग्रुप स्टेज मुकाबले
19 से 24 जून – सुपर 8 मुकाबले
26 और 27 जून – सेमीफाइनल मुकाबले
29 जून – फाइनल मैच

विज्ञापन

पाकिस्तान का टी20 इतिहास:

पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2007 से अबतक आठ संस्करण में हिस्सा लिया है। इस दौरान वह साल 2009 में यूनुस खान की अगुवाई में खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। ग्रीन टीम दो बार रनरअप भी रही है। टीम ने साल 2007 और 2022 में फाइनल तक सफर तय किया था, लेकिन वह ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में नाकामयाब रही थी।

पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अबतक कुल 47 मैच खेले हैं। इस बीच उसको 28 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 18 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच टाई हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ