Abhishek Porel: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके क्रिकेट करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि यौन उत्पीड़न के मामले में अब हाईकोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है. अभिषेक पर एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. इसी के बाद अब कलकत्ता हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्देश जारी कर दिया है.
अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कलकत्ता हाईकोर्ट ने मोगरा पुलिस को आदेश दिया है कि वो दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करें. इसके अलावा उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरें या अन्य डिजिटल सामग्री सार्वजनिक न हो. पिछले महीने ही मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था.
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘याचिकाकर्ता से एक पेन ड्राइव मिली है. पेन ड्राइव में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिससे यह साबित होता है कि पोरेल को गिरफ्तार करना जरूरी है, ताकि उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त किया जा सके, क्योंकि उसमें ऐसा डाटा हो सकता है, जिसके सार्वजनिक होने से शिकायतकर्ता को नुकसान हो सकता है.’
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद इस कोच की टीम इंडिया से विदाई! खत्म हुआ 5 साल का सफर
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में अभिषेक पोरेल ने चंदननगर में शिकायतकर्ता से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हो गई. महिला का आरोप है कि जब उनके माता-पिता बाहर गए थे, तब अभिषेक उन्हें मानकुंडु में अपने फ्लैट पर ले गए, जहां महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए गए. बाद में दोनों की शादी की चर्चा भी सामने आई लेकिन महिला ने शिकायत में बताया कि पोरेल कुछ अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध में थे. शिकायत में आरोप है कि अभिषेक ने उन्हें जबरन बंधक बनाए रखा और खाना खाने नहीं दिया.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! गंभीर-अगरकर उठा सकते हैं बड़ा कदम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines