Harshit Rana: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. इस मैच के आयोजन में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है और BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दबदबा रहा है और वो 2-0 से आगे हैं. अब उनका लक्ष्य तीसरा वनडे जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करना है. इस मैच से पहले हर्षित राणा स्क्वाड से जुड़ गए हैं.
टीम इंडिया से जुड़े हर्षित राणा
हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई और वो IPL 2026 का हिस्सा भी नहीं बन पाए. राणा को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें इससे पहले गेम टाइम नहीं मिला, इसी कारण से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है. BCCI ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि राणा का रिहैब पूरा हो गया है और अब उन्हें मैदान पर उतरने की अनुमति मिल गई है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा करारा झटका, चोट के कारण स्टार खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से बाहर
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा.
कब शुरू होगा IND vs AFG मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में होने जा रहा है और यह दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. 1 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया की जीत के बावजूद गिल-गंभीर की हुई आलोचना! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines