Harsha Bhogle Predicts Release Players List: IPL 2026 से पहले प्लेयर ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होने वाला है. खबरों की मानें, तो 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. IPL 2025 में कई सारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ था, जबकि उन्हें करोड़ों रूपये मिले थे. हालांकि, ऑक्शन से पहले उन क्रिकेटर्स पर तलवार लटक चुकी है. अब दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज हुए प्लेयर्स को लेकर भविष्यवाणी की है.
कौन-कौन से करोड़पति प्लेयर्स पर लटकी रिलीज होने की तलवार?
हर्षा भोगले हाल ही में क्रिकबज के एक शो का हिस्सा बने थे. इसी बीच उनके सामने खिलाड़ियों के नाम रखे गए और पूछा कि उन्हें रिलीज किया जाना चाहिए, या नहीं. उन्होंने बताया कि किन-किन करोड़पति प्लेयर्स का IPL 2026 ऑक्शन से पहले अपनी टीम से पत्ता कट सकता है. नीचे खिलाड़ियों के नाम हैं, जिन्हें हर्षा ने रिलीज लिस्ट में जगह दी है:
- वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रूपये – KKR)
- मोहम्मद शमी (10 करोड़ रूपये – SRH)
- आंद्रे रसल (12 करोड़ रूपये – KKR)
- लियम लिविंगस्टन (8.75 करोड़ रूपये – RCB)
- टी नटराजन (10.75 करोड़ रूपये – DC)
- ग्लेन मैक्सवेल (4.20 करोड़ रूपये – PBKS)
- डेवॉन कॉन्वे (6.25 करोड़ रूपये – CSK)
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कैनबरा में बारिश बिगाड़ेगी पहले T20I का खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
किन खिलाड़ियों को होना चाहिए रिटेन?
हर्षा भोगले ने तीन खिलाड़ियों का नाम लिया, जिन्हें टीम द्वारा रिटेन किया जाना चाहिए. उन्हें लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें रिलीज किया जाना गलत होगा. इसके अलावा उन्होंने SRH के ईशान किशन और मुंबई इंडियंस के दीपक चाहर के भी रिटेन किए जाने की मांग की. उन्हें लगता है कि दोनों प्लेयर्स अगले सीजन में अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल कर सकते हैं.
कब होगा IPL 2026 का ऑक्शन?
अभी तक BCCI ने IPL 2026 से पहले प्लेयर ऑक्शन की ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट देनी है. 15 दिसंबर के आसपास IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन हो सकता है. देखना होगा कि इस बार नीलामी में कौन से खिलाड़ी करोड़पति बनते हैं.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में नया ड्रामा शुरू, मोहम्मद रिजवान ने लिया सीधा PCB से ‘पंगा’! कप्तानी छिनने के बाद दिखाई नाराजगी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines