आईसीसी ने 19 अगस्त को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रूक नंबर-1 बन गए हैं. उन्होंने ट्रेविस हेड को पछाड़ा है. इसके अलावा जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी 1-1 पायदान का फायदा मिला है. टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में भारत का कोई भी बल्लेबाज टॉप-5 में नहीं है. हालांकि टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का जलवा बरकरार है. ट्रेविस हेड ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन किया था.
नंबर 1 बने हैरी ब्रूक
टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रूक 852 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जो रूट को भी एक पायदान का फायदा हुआ है. वह 840 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा स्टीव स्मिथ को भी एक पायदान का फायदा हुआ. वह अब नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. उनके पास 833 अंक हैं. चौथे नंबर पर ट्रेविस हेड 819 अंक के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्हें 3 पायदान का नुकसान हुआ है. वहीं, पांचवें नंबर पर टेम्बा बावुमा हैं. उनके पास 775 अंक हैं. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो शुभमन गिल आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 743 अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 733 अंक के साथ नौवें नंबर पर हैं.
टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का जलवा बरकरार है. वह 870 अंक के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 446 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण
ट्रेविस हेड ने किया खराब प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में ट्रेविस हेड ने खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में केवल 22 रन बनाए. इसके अलावा दूसरी पारी में उनके बल्ले से 17 रन निकले. दोनों ही पारियों में वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. इसलिए उन्हें आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 3 पायदान का नुकसान हुआ और हैरी ब्रूक ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, सुथार और पडिक्कल की जमकर की तारीफ
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines