Women IPL 2023: 2023 से महिला आइपीएल की भी शुरुआत होने वाली है। वुमेन आइपीएल2023 का पहला सीजन महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद और मेंस आइपीएल से मार्च में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का मानना है कि महिला आईपीएल (Women’s IPL) से नए खिलाड़ियों को घरेलू से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढलने में काफी मदद मिलेगी। इस लीग का इंतजार वह बेसब्री से कर रही हैं।
हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?
स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्ल्यूज में हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘आईपीएल उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच होगा, जो अच्छी हैं। आईपीएल में जब उन्हें विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा तो वो अच्छा खेलेंगी। उनके सामने मंच तैयार होगा। वो समझ सकेंगी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्या है। इसके बाद जब वो भारतीय टीम के लिए खेलेंगी तो अतिरिक्त दबाव नहीं होगा, क्योंकि अभी खिलाड़ियों का चयन घरेलू टीमों से होता है। कभी मैंने देखा कि वो कुछ नहीं जानती हैं। वो समझ नहीं पाती हैं कि अपना गेम प्लान कैसे बदलना है।
घरेलू लड़कियों को बड़ी मदद मिलेगी- मंधाना
महिला आईपीएल को लेकर स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का कहना है कि सच्चाई यह है कि इससे घरेलू लड़कियों को बड़ी मदद मिलेगी। उन्हें इस तरह की लीग में खेलने का अनुभव मिलेगा और बहुत कुछ सीखेंगी। मैं इसलिए खुश हूं।’
महिला आईपीएल में 5 टीमें होंगी शामिल
वुमेन आइपीएल का पहला संस्करण 5 टीमों के साथ खेला जाएगा।
एक टीम में 18 खिलाड़ियों का होना अनिवार्य होगा।
एक टीम में 6 खिलाड़ी ओवरसीज यानी विदेशी होंगे।
प्लेइंग इलेवन में 5 ओवरसीज खिलाड़ियों का होना जरूरी होगा।
वुमेन आईपीएल मेंस आइपीएल से पहले मार्च में खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines