IndiaW vs EnglandW 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच नवी मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 410 रन बना लिए है। भारतीय टीम की तरफ से चार खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए है। पहले दिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने अर्धशतक से एक रन से चूक गई।
लेकिन जिस तरह से वो रन आउट हुई है उस पर अब काफी मीम्स बन रहे हैं। इससे पहले भी हरमनप्रीत कौर इस तरह की गलती करके रन आउट हो चुकी है। अब सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: पहले मैच में वॉर्नर का शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब; पत्नी की पोस्ट वायरल
जरा सी चूक से हरमनप्रीत ने गवांया अपना विकेट
मैच में हरमनप्रीत अच्छी लय में दिख रही थी। वो अपने अर्धशतक से महज एक रन दूर थी। तभी वो रन आउट हो गई। चार्ली डीन की एक गेंद पर प्वाइंट्स में शॉट लगाकर हरमनप्रीत रन के लिए दौड़ी। लेकिन फिर हरमन को लगा कि वो रन पूरा नहीं कर पाएगी। जिसके बाद वो पीछे क्रीज की तरफ मुड़ी लेकिन डैनिएल वायट ने तब तक डायरेक्ट स्टंप पर थ्रो किया। लेकिन हरमनप्रीत को लगा कि वो क्रीज में पहुंच गई है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जैसे ही थ्रो स्टंप पर लगा तो फील्ड अंपायर ने सीधे थर्ड अंपायर को फैसला सौंप दिया।
थर्ड अंपायर ने चैक किया और हरमनप्रीत कौर आउट पाईं गई। अब सोशल मीडिया पर काफी सार यूजर्स हरमनप्रीत को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि हरमनप्रीत सबसे आलसी कप्तान है। एक यूजर ने लिखा रन लेने के लिए दौड़ने में अच्छी नहीं है हरमनप्रीत कौर।
टी20 विश्व कप में हो चुकी हैं ऐसे ही रन आउट
ये पहली बार नहीं है जब हरमनप्रीत कौर ऐसे आउट हुई हो। इससे पहले टी20 विश्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान ऐसे ही आउट हुई थी। उस मैच में भी हरमन अच्छी लय में दिख रही थी लेकिन यहां भी जरा सी चूक से उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय टीम मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो गई थी। हर बार हरमनप्रीत क्रीज में अपना बल्ला जमाने में फंस जाती है, जिसके चलते उनका बल्ला पीछे ही रह जाता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines