Harmanpreet Kaur Made History: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वुमेंस T20I सीरीज में हरा दिया. तीसरे मुकाबले में भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत ने 41 गेंदों में 91 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी के जरिए उन्होंने टीम इंडिया को 92 रन के बड़े अंतर से जीत दिलाने में मदद की. हरमनप्रीत ने मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और भारतीय सरजमीं पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गईं.
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में उतना प्रभावित नहीं किया. रायपुर में खेले गए तीसरे T20I मैच में हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए. अपनी इस पारी में पूर्व भारतीय कप्तान ने 5 छक्के और 10 चौके जड़े. हरमनप्रीत ने 221.95 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
भारतीय सरजमीं पर किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक T20I स्कोर 80 रन था. स्मृति मंधाना ने दिसंबर 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 80 रन ठोके थे. हरमनप्रीत ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है और भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. वह शतक से जरूर चूक गईं लेकिन उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs ZIM W: तीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
92 रनों से भारत ने जीता तीसरा T20I
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 91 रन बनाए, वहीं शेफाली वर्मा ने 69 रन और अनुष्का शर्मा ने 28 रन की पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बीजा ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके.
जिम्बाब्वे को जीत दर्ज करने के लिए 217 रनों की जरूरत थी. क्रांति गौड़ ने पारी की पहली गेंद पर ही ओपनर Kellies Ndlovu का विकेट झटका और फिर नंदनी शर्मा ने मॉडेस्टर मुपाचिकवा को 1 रन पर आउट किया. इसके बाद शार्ने मेयर्स और बिलव्ड बीजा के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिली. शार्ने ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए, वहीं बिलव्ड ने 44 रन ठोके. इन दोनों को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पाई और टीम इंडिया को 92 रनों से जीत मिली. भारत के लिए नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा (3) विकेट झटके.
ये भी पढ़ें:- शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत कौर का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
संबंधित खबरें
पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
36 mins agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
9 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
9 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
10 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
11 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
11 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
11 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
12 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines