PAK vs ENG ODI World Cup 2023: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में अभी भी बना हुआ है। अगर पाकिस्तान करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहता है, तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी अधिक होगी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के 4 स्टार खिलाड़ी अस्पताल पहुंचे हैं। इसमें एक बड़ा नाम पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ का भी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हारिस रउफ अगले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ‘यह सेंचुरी सचिन तेंदुलकर के कारण आया’ ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद बोले इब्राहिम जादरान
करो या मरो मुकाबले में बाहर होगा दिग्गज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ को सीने में दर्द उठा है। ऐसे में उनके लिए अगला मुकाबला खेलना मुश्किल लग रहा है। हारिस रउफ के अलावा फखर जमान, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमाल खान भी अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि अस्पताल कर्मचारी का कहना है कि हारिस रउफ के अलावा अन्य तीन खिलाड़ी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन हारिस रउफ सचमुच के इंजर हैं। ऐसे में करो या मरो मुकाबले में हारिस का नहीं खेलना पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने टूटी टांग से बनाए 5 विश्व रिकॉर्ड, दुनिया बोले सलाम Maxwell!
कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान अभी तक विश्व कप के 8 मुकाबले में से 4 मुकाबले अपने नाम कर विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है। अगर पाकिस्तान इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेलना अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड पर भी आधारित रहेगा। पाकिस्तानी फैंस तो यही दुआ कर रहे होंगे कि कैसे भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले हारिस रउफ स्वस्थ हो जाए।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
37 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
39 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines