नई दिल्ली: पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ हाल ही मॉडल मुजना मसूद मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। रऊफ चोट के चलते पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के बीच उन्होंने नेट्स में अपनी ताकत दिखा दी। हारिस रऊफ ने ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वे फिट दिखाई दे रहे हैं, जबकि फुल फॉर्म में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते भी दिखे हैं। रऊफ ने इन वीडियोज को शेयर कर लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह बहुत अच्छा लग रहा है जल्द ही मिलते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित खिलाड़ियों में नहीं
हालांकि रऊफ फिलहाल रीहैब पर हैं। उन्हें बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए रऊफ को चोट लग गई थी। रऊफ ने 24 दिसंबर को शादी की है। हालांकि फैंस का आरोप है कि उन्होंने शादी के चलते छुट्टियां ली थी।
और पढ़िए – टीम से ड्रॉप होने वाले शिखर धवन का छलका दर्द, किया ये पोस्ट, जानें
खबर थी कि रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए खुद को फिट घोषित किया। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की संभावित टीम से उनका नाम नदारद है। पाकिस्तान ने 21 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया है। जिसमें रऊफ शामिल नहीं हैं। देखना होगा कि पाकिस्तान का ये तूफानी गेंदबाज मैदान पर कब वापसी करता है।
शादी के बाद वाइफ को लेकर की ये अपील
शादी के बाद हारिस रऊफ और मुजना मलिक की फोटो वायरल होने लगीं तो उन्हें सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। रऊफ ने ट्वीट कर कहा- सभी को नमस्कार, मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी मुजना मसूद मलिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है। उसका कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है। कृपया किसी भी तरह के स्कैम से सावधान रहें। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines