IND vs NZ: टीम से ड्रॉप होने वाले शिखर धवन का छलका दर्द, किया ये पोस्ट, जानें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Shikhar Dhawan pain
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Shikhar Dhawan pain
IND vs NZ: टीम इंडिया के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धवन नजर नहीं आएंगे। टीम की घोषणा के बाद धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रेरक पोस्ट किया है।
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो पोस्ट की ऐऱ उसके कैप्शन में लिखा,’बात जीत हार की नहीं होती. दिल की होती है. काम करो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।’
A HUGE victory for Australia! #AUSvSA
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2022

टीम से ड्रॉप होने वाले शिखर धवन का छलका दर्द
वनडे टीम के कप्तान धवन टी20 और टेस्ट टीम से पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने जाने से उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी फुल स्टॉप लग सकता है।
शिखर धवन के लिए बांग्लादेश वनडे सीरीज बेहद खराब रही। उन्होंने पहले वनडे में 7, दूसरे में 8 और तीसरे में 3 रन बनाए थे, हालांकि इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 72 रन बनाए थे।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और वनडे टीम की कप्तानी करने वाले शिखर धवन ने साल 2022 में 22 मैचों में 688 रन बनाए हैं। वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें श्रीलंका दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: