IND vs Zim: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अफ्रीका की टीम ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. इस शर्मनाक हार के बाद सभी फैंस अचानक से ही टीम इंडिया को ट्रोल करने लगे हैं. फिलहाल फैंस के निशाने पर सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं. सिर्फ पांड्या ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी आलोचकों के निशाने पर नजर आ रहे हैं. इस बीच सुपर 8 में दूसरे मैच से पहले हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चेन्नई पहुंचे हैं. जहां पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है.
माहिका शर्मा के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया सुपर 8 में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. चेपॉक में ये मुकाबला शाम 7 बजे से 26 फरवरी को खेला जाएगा. अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया चेन्नई के लिए आज रवाना हुई. जहां पर माहिका शर्मा भी पांड्या के साथ दिखी. एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है.
जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर पांड्या और माहिका को ट्रोल किया जाना लगा. हालांकि कुछ फैंस ने उसके बाद पांड्या और माहिका के सपोर्ट में भी पोस्ट किया. इससे पहले ये जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोलंबो में भी साथ नजर आई थी. अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में पांड्या गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल हो गए. जिसके कारण ही वो फिलहाल ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: हार्दिक पांड्या के आउट होने पर माहिका शर्मा ने बजाई ताली, जमकर हुईं ट्रोल, देखें वीडियो
पांड्या को सपोर्ट करने पर माहिका हुई ट्रोल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान आउट हुए तो माहिका ने स्टैंड में खड़े होकर ताली बजाई. जिसके कारण भी फैंस माहिका को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में भी सोशल मीडिया पर माहिका को सपोर्ट मिला. कुछ फैंस का मानना है कि वो हार्दिक का मनोबल बढ़ाने के लिए ताली बजा रही थी. हाल के समय में सोशल मीडिया पर पांड्या ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है. दोनों के मैच के बाद स्टेडियम से प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: WI vs ZIM मैच के किस नतीजे से होगा टीम इंडिया को फायदा? सिर्फ 1 जीत से सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री!
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines