हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, IPL रिटेंशन से ठीक पहले MI के कप्तान के ट्रेड पर आया नया अपडेट

Hardik Pandya Trade: IPL 2027 के लिए रिटेंशन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. एक टीम ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जताई है. CSK का भी ट्रेड डील में नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर सामने आया नया अपडेट (Image: ANI)

Hardik Pandya Trade: IPL 2026 के समापन के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स सामने आई. कई टीमों ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस से ट्रेड को लेकर बातचीत शुरू की. हालांकि, थोड़े समय बाद हार्दिक के ट्रेड की अफवाहों पर विराम लग गया. अब बताया जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी ने हाल ही में हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस से बातचीत की है. चेन्नई सुपर किंग्स में हार्दिक की एंट्री की संभावना पर भी नया अपडेट सामने आया है.

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड के लिए हाल ही में एक फ्रेंचाइजी ने पूछताछ की है. रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट से अलग-अलग टीमों की ओर से हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर पूछताछ की गई है और एक फ्रेंचाइजी ने मुख्य रूप से हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखाई है.

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कई अलग-अलग टीमों से बातचीत की थी, जिनमें CSK और KKR जैसी बड़ी टीमें भी शामिल हैं.

विज्ञापन

CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक

कुछ महीनों पहले खबर सामने आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स को हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने में बहुत रुचि है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान के हेड कोच बनने के बाद हार्दिक पांड्या के CSK में शामिल होने की संभावना कम नजर आ रही थी, क्योंकि MI मैनेजमेंट में अपने कार्यकाल के दौरान दोनों के बीच अनबन की अफवाहें सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि CSK का नया सेटअप उनके बीच रिश्तों में सुधार कर सकता है. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अगले एक महीने में बातचीत तेज हो सकती है. 15 नवंबर तक टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी, क्योंकि दिसंबर में IPL ऑक्शन का आयोजन किया जाना है.

रिपोर्ट में कहा गया, ‘निजी रिश्ते और प्रोफेशनल रिश्ते समय और परिस्थिति के अनुसार बदल सकते हैं. जहीर खान और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबर सिर्फ अफवाह भी हो सकती है. हार्दिक पांड्या के ट्रेड की संभावना में इन सभी चीजों पर शायद उतना ध्यान नहीं जाएगा.’ पहले लग रहा था कि हार्दिक की CSK में एंट्री संभव नहीं है, लेकिन अब परिस्थिति अलग नजर आ रही है. हार्दिक की CSK में एंट्री पूरी तरह संभव नजर आ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola