Hardik Pandya: भारतीय टेस्ट टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए अब बड़े बदलाव की बात चल रही है. सुपरस्टार खिलाड़ियों के संन्यास के बाद से ही टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा खराब हो गई है. वहीं टीम में बैलेंस भी नहीं नजर आ रहा है. जिसके कारण ही हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने अब पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके बयान से सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है.
हार्दिक पांड्या की वापसी पर चल रही है चर्चा
टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल एक स्टार ऑलराउंडर की जरूरत है. जिसके बारे में बात करते हुए अपने चैनल पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने पांड्या को लेकर कहा, ‘अगर हार्दिक पांड्या टेस्ट में नंबर 7 पर वापस आते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा. जिस तरह से वह खेल रहे हैं, कुछ भी हो सकता है. यह क्रिकेट है. कभी कुछ न कहो. अगर हार्दिक टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला करते हैं, तो क्या BCCI उन्हें खेलने से मना करेगा? अगर वह कहते हैं कि वह खेलना चाहते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे मना करेंगे.’
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े विराट कोहली, 25 रन बनाते ही रच डालेंगे इतिहास!
पांड्या की गेंदबाजी पर हुई चर्चा
खराब फिटनेस के कारण ही हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट छोड़ना पड़ा था. हालांकि बड़े मैचों में वो अगर टीम इंडिया के लिए खेले तो स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है. पांड्या की गेंदबाजी के बारे में बोलते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा, ‘क्या ऑलराउंडर 20 ओवर बॉलिंग कर रहे हैं? नीतीश कुमार उतनी बॉलिंग नहीं कर रहे हैं. वह लगभग 12 ओवर बॉलिंग कर रहे हैं. अगर हार्दिक हर इनिंग में 12 से 15 ओवर बॉलिंग करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह अभी जिस तरह से फिट हैं, जिस तरह से वह बॉलिंग और बैटिंग कर रहे हैं, उससे वह ऐसा कर सकते हैं. यह उनका अपना फैसला है.’
ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने लिया भगवान बालाजी का आशीर्वाद, वाइफ के साथ पहुंचे तिरुपति
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines