T20 World Cup से पहले कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने लिया भगवान बालाजी का आशीर्वाद, वाइफ के साथ पहुंचे तिरुपति

Suryakumar Yadav In Tirupati: सूर्य कुमार अक्सर क्रिकेट से ब्रेक के दौरान मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं, अब उन्होंने अपनी वाइफ के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी में पूजा की. माना जा रहा है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं.

Suryakumar Yadav Tirupati 2

Suryakumar Yadav Visited Tirupati Balaji Temple: भारत के टी-20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार 30 दिसंबर की भोर में तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गए. सूर्य वैकुंठ एकादशी के शुभ अवसर पर अपनी वाइफ देविषा के साथ, भारतीय कप्तान ने हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक पर आशीर्वाद लिया, जो टी-20 वर्ल्ड कप से कुछ ही हफ्ते पहले होने वाला था, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है.

विज्ञापन

फैंस ने ली सेल्फी

सूर्यकुमार को मंदिर परिसर की ओर जाते समय मीडिया के साथ बातचीत करते देखा गया, वो गुलाबी शेरवानी में सज धज कर थे, जबकि देविषा ने पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी थी. उन्होंने उन कुछ फैंस की भी विनम्रता से मदद की, जिन्होंने उन्हें पहचान कर सेल्फी लेने की गुजारिश की. ये दर्शन 35 साल के खिलाड़ी के लिए एक छोटे फैमिली ब्रेक के दौरान हुआ. कप्तान ने एक चैलेंजिंग इंटरनेशनल शेड्यूल के बाद वक्त निकाला है.

विज्ञापन

टी-20 सीरीज के बाद मिला मौका

तिरूमला दर्शन भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कामयाब टी-20 इंटनरनेशल सीरीज के बाद हुआ, जहां सूर्यकुमार ने टीम का नेतृत्व करते हुए 3-1 की जीत दिलाई, और ये सीरीज 19 दिसंबर को खत्म हुई. रेस्ट के बाद, भारत के कप्तान जनवरी के पहले हफ्ते में एक्टिव होने वाले हैं, और पहले वो मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ मैचों में खेलेंगे, उसके बाद नेशनल ड्यूटी को फिर से शुरू करेंगे.

विज्ञापन

ट्रॉफी डिफेंड करने का प्लान

सूर्यकुमार फिर भारत की अगुवाई 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशल सीरीज में करेंगे, जो 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगी. इसे आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. भारत इस ग्लोबल टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है, और इस ट्रॉफी को हर हाल में डिफेंड करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ