Hardik Pandya on Comeback: चोट कई बार खिलाड़ियों को अंदर से तोड़ देती है लेकिन अगर कमबैक तगड़ा हो, तो उस दर्द को भुलाया जा सकता है. हार्दिक पांड्या ने इसकी सबसे शानदार मिसाल पेश की. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच द्वारा हार्दिक ने मैदान पर वापसी की. एशिया कप में चोटिल होने के कारण वो दो महीने तक बाहर रहे. हार्दिक ने अपने कमबैक मैच में तबाही मचाई और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. पांड्या वापसी के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे लेकिन उनकी बातों में इमोशन साफ झलक रहा था.
हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार कमबैक पर क्या बोला?
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने अपने रिहैब के बारे में बात की और ये भी कहा कि वो हमेशा अपने देश को खुद से पहले रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हूं. फिटनेस के हिसाब से पिछले 6-7 महीने कमाल के रहे हैं. मैंने पिछला कुछ समय NCA में बिताया. मैं नतीजे से खुश हूं. मैं कभी भी अपने किरदार को लेकर चिढ़ता नहीं हूं.’
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि टीम इंडिया क्या चाहती है. जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं. कई दिन अच्छे और कई बुरे होते हैं लेकिन सोचने का तरीका हमेशा मेरी मदद करता है. अपने करियर में मैंने हमेशा टीम और देश को सबसे पहले रखा है. मेरी यही खासियत है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद बहाना बनाने लगे कप्तान एडेन मार्करम, बताया कहां हो गई टीम से गलती
हार्दिक पांड्या ने वापसी पर मचाई तबाही
भारत ने पहले बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 चौके एवं 4 छक्के जड़े. इसी के दम पर टीम इंडिया 175 रन का बड़ा स्कोर बना पाई. जवाब में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया. हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर डाले और 16 रन देकर डेविड मिलर का अहम विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 101 रन से मैच जीता और हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया किस मोड़ पर पलट गया पूरा मैच
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
34 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा 9वां झटका, तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines