Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपने क्रिकेट करियर को लंबा और फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. हार्दिक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) को अपने करियर के बाकी समय के लिए स्थायी ट्रेनिंग सेंटर बनाने का फैसला किया है. इसी वजह से हार्दिक अब मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु में रहने लगे हैं.
हार्दिक बीसीसीआई CoE को स्थायी ट्रेनिंग सेंटर बनाने वाले भारत के पहले मौजूदा प्रमुख क्रिकेटर बन गए हैं. आमतौर पर भारतीय क्रिकेटर चोट से उबरने, फिटनेस टेस्ट या नेशनल टीम के ट्रेनिंग कैंप के दौरान ही CoE का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हार्दिक ने इसे अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है.
बेंगलुरु में शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या
मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हार्दिक पांड्या पिछले करीब एक दशक से मुंबई में रह रहे थे. हार्दिक अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित ट्रेनिंग फैसिलिटी में अभ्यास करते थे. हालांकि, जांघ की चोट से उबर रहे 32 वर्षीय हार्दिक इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं और पिछले 6 महीनों में ज्यादातर समय BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने बेंगलुरु को अपना नया ठिकाना बनाने का फैसला किया है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि, “हार्दिक स्थायी रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में स्थित CoE के पास एक घर किराए पर लिया है. अब जब भी वह भारतीय टीम, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट की जिम्मेदारियों में व्यस्त नहीं होंगे, तब अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस पर यहीं काम करेंगे.”
हार्दिक ने क्यों छोड़ा मुंबई?
सूत्र ने आगे कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे, क्योंकि मुंबई में लोअर परेल स्थित घर से रोज ट्रेनिंग के लिए लंबी दूरी तय करना उनके लिए चुनौती बन गया था. CoE में उन्हें चोट के इलाज, फिटनेस, रिकवरी और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं. यही वजह है कि उन्होंने इसे अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया.”
रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या कम से कम अगले 5 से 6 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की योजना बना रहे हैं. CoE में ट्रेनिंग के अलावा उनके निजी फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी उनकी तैयारी में मदद करेंगे. इतना ही नहीं, नेट्स पर अभ्यास के दौरान CoE द्वारा उपलब्ध कराए गए नेट गेंदबाजों को हार्दिक अपनी जेब से पैसे भी देते हैं.
ये भी पढ़ें- बेन स्टोक्स संन्यास से पहले टेस्ट में बना गए बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या ऋषभ पंत कर पाएंगे इसे चकनाचूर?
जिम्बाब्वे दौरे पर होगी वापसी?
फिलहाल हार्दिक पांड्या अपनी जांघ (क्वाड्रिसेप्स) की चोट से उबर रहे हैं. निजी कारणों से कुछ दिनों की छुट्टी लेने के बाद उनके जल्द ही CoE लौटने की उम्मीद है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल पूरा कर फिट घोषित होने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मजबूत हुआ भारतीय स्क्वाड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
56 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines