IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मजबूत हुआ भारतीय स्क्वाड
1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो गई है, जिसे आईपीएल 2026 में चोट लगी थी.

आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मुकाबला 1 जुलाई से होने वाला है. इस मैच से पहले टीम इंडिया में मिस्ट्री गेंदबाज की एंट्री हो गई है. ये खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हो गया है, जिससे टीम इंडिया के स्क्वाड को मजबूती मिली है. AI Created Image
आयरलैंड सीरीज से बाहर हुआ था धाकड़ खिलाड़ी
2 / 6दरअसल आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती को बाहर कर दिया गया था. क्योंकि वह चोटिल चल रहे थे. आईपीएल 2026 के दौरान वरुण इंजर्ड हो गए थे. Image Credit/ Varun Chakravarthy X
अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार
3 / 6लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि वह चोट से उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं. इससे पहले बीसीसीआई ने जानरकारी दी थी कि चक्रवर्ती आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे और उनका रिहैब चल रहा था. ऐसे में अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी. Image Credit/ Varun Chakravarthy X
आईपीएल 2026 में ऐसा रहा प्रदर्शन
4 / 6वरुण ने आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए खेले गए 11 मैचों में 8.78 की इकोनॉमी रेट के साथ 11 विकेट चटकाए थे. वह भारत के लिए अब तक 45 टी-20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 73 विकेट लिए हैं, जबकि 4 वनडे मैच में उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं. Image Credit/ Varun Chakravarthy X
भारतीय टीम का स्क्वाड इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए
5 / 6श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी. Image Credit: X
इंग्लैंड का स्क्वाड भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए
6 / 6हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड. Image Credit: X