Hardik Pandya: IPL 2026 के बाद से हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने और ट्रेड के जरिए किसी अन्य टीम का हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पांड्या CSK या KKR का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया कि गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को बतौर कप्तान टीम में लाने से मना कर दिया.
GT ने ठुकराया हार्दिक पांड्या का ऑफर!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस से टीम में वापसी को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने कप्तान के रूप में वापस आने की शर्त रखी थी, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया. रिपोर्ट में बताया गया कि हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम में वापस आने के लिए तैयार हैं और गुजरात टाइटंस भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी लेकिन पांड्या की कप्तानी की शर्त के कारण अड़चन पैदा हो गई.
एक सोर्स ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘फ्रेंचाइजी (गुजरात टाइटंस) को उनके कमबैक से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने अपने कप्तान शुभमन गिल से इस विषय में चर्चा की थी और गिल भी उन्हें फ्रेंचाइजी में वापस लाने के ऑफर से सहमत थे. हालांकि, जब कप्तानी की शर्त सामने रखी गई, तो सभी लोगों ने इनकार कर दिया.’ हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता ने बताया कि MI के कप्तान की किसी से ट्रेड को लेकर बात नहीं हुई और अगर ऐसा कुछ हुआ होगा, तो मुंबई इंडियंस को बता दिया गया होगा.
ये भी पढ़ें:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की जॉर्जीना रोड्रिगेज संग शादी, 11 साल के रिलेशनशिप के बाद उठाया बड़ा कदम
हार्दिक पांड्या की MI से विदाई तय
कुछ महीने पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में रिटेन नहीं करना चाहती है और स्क्वाड में उनके रोल को लेकर फैसला लिया जाना है. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को 14 मैचों में से 10 में हार का सामना करना पड़ा. वह पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर थे. कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि हार्दिक पांड्या सीनियर खिलाड़ियों से खुश नहीं थे, क्योंकि उन्होंने जिस तरह के योगदान की उम्मीद की थी, उन्हें वो नहीं मिल पाया.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज? सेल्स गर्ल से लेकर रोनाल्डो की पत्नी बनने तक की पूरी कहानी
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
29 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
34 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines