नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और मॉडल नताशा स्टैनकोविच की तीन दिनों से चल रही शादी समाप्त हो चुकी है। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोरोना के समय कम लोगों के बीच विवाह किया था जिसके बाद उन्होने एक बार फिर से सभी परिवार और दोस्तों के बीच शादी का प्लान बनाया और वेलेंटाइन डे पर क्रिश्चियन रिति-रिवाज से शादी की वहीं बाद में हिंदू रिवाज से भी विवाह संपन्न किया।
उदयपुर के इस खूबसूरत होटल में हुई हार्दिक की शादी
हार्दिक पांड्या की शादी की तस्वीरें जब सामने आई तो इसमें लोगों ने कपल के अलावा पीछे मौजूद होटल की भी खूब सराहना की जो कि बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था। दरअसल दोनों का विवाह उदयपुर के राफेल होटल में आयोजित किया गया। ये बेहद ही शानदार जगह पर तालाब के बीच में एक टापू पर बना हुआ है। ये 23 एकड़ से भी ज्यादा जगह में बना हुआ है।
और पढ़िए – PSL 2023: गजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा
होटल का इतिहास
उदयपुर स्थित राफेल होटल सिंगापुर की सबसे बड़ी होटल कंपनियों में से एक रॉफेल होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का एक हिस्सा है। ये कंपनी 1887 से ही विश्व भर में होटल की चेन चला रही है। उसने कुछ साल पहले उदयपुर में भी तालाब किनारे एक होटल शुरू किया था और अब इसमें कई बड़ी-बड़ी शादियां होती है। इस होटल में 400 साल पुराना एक मंदिर भी है।
और पढ़िए – Women’s T20 World Cup: Suzie Bates ने रचा इतिहास, बन गईं ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज
एक दिन की कितनी आती है कीमत ?
होटल राफेल में शादी करना बेहद ही महंगा है। ये होटल कई शानदार सुविधाएं प्रदान करता है इसीलिए इसकी कीमत भी ज्यादा है। इस होटल में अगर आपकों एक दिन की शादी करनी है तो कम से कम 1.5 करोड़ का खर्चा आएगा। वहीं इसके अलावा अन्य सेवाएं लेने पर ये और भी ज्यादा हो सकता है। हार्दिक पांड्या ने तीन दिन की शादी की थी ऐसे में तीन दिन का खर्चा 4.5 करोड़ से भी ज्यादा का है। शादी के अलावा इस होटल में एक दिन रुकने की भी कीमत 45000 रुपए से लेकर 65 हजार रुपए तक है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines