हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पांड्या की जगह कौन संभाल रहा है उप कप्तानी की जिम्मेदारी? कोई कह रहा कोहली तो कोई बुमराह, दोनों गलत

पांड्या के चोटिल होने बाद हर कोई जानना चाहता है कि IND का मौजूदा समय में उप कप्तान कौन है। आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Team India

ODI World Cup 2023. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने बाद हर कोई जानना चाहता है कि भारतीय टीम का मौजूदा समय में कौन उप कप्तान है। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के लिए रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है। वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के कंधों पर रखी गई थी। हालांकि, पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए। जिसके बाद वह कुछ मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। पांड्या के बाहर होने के बाद टीम में उप कप्तानी की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है। इस सवाल का जवाब कर कोई जानना चाह रहा है। अगर आपका भी यही सवाल है तो हम इसका जवाब लेकर आए हैं।

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उप कप्तानी की जिम्मेदारी मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल उठा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें एक्शन में भी देखा गया था। जब रोहित शर्मा हाथ में लगी हल्की चोट के बाद टेपिंग के लिए ड्रेसिंग रूम में गए तो कुछ पल के लिए उन्होंने कमान भी संभाली। इस दौरान कमेंट्री से आवाज आई की शर्मा की गैर मौजूदगी में उप कप्तान केएल राहुल अब टीम की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘यह कोई गुलाब से सजा बेड नहीं है’, अफरीदी ने बाबर पर किया कटाक्ष, दिल पर लग सकती है बात 

विज्ञापन

अच्छे लय में नजर आ रहे हैं केएल राहुल:

वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल का बल्ला जमकर चल रहा है। वह ब्लू टीम की जीत में अहम योगदान दे रहे हैं। उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए अबतक कुल पांच मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से चार पारियों में 177.00 की औसत से 177 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola