Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन किया. जिसके बाद से ही टीम मैनेजमेंट को लेकर रिपोर्ट्स आने लगी की हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया जा सकता है. इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे आगे नजर आ रही है. हालांकि अब तक इस ट्रेड को लेकर सीएसके की टीम ने चुप्पी साध रखी थी. आखिरकार अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का रिएक्शन इस ट्रेड को लेकर आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने समय भी बताया है.
हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर बोले सीएसके के सीईओ
जब से सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें आ रही है. उसके बाद से ही उनका नाम 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ रहा है. अब इसको लेकर अपना रिएक्शन देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘हमने अभी इस पर अपना दिमाग लगाना शुरू नहीं किया है. सबसे पहले, हम अपने नए हेड कोच का फैसला करेंगे. जिसके लिए हमें कई इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स के कॉल आए हैं. हम बैठकर फाइनल करेंगे.’ इस बयान से साफ हो गया है कि फिलहाल फ्रेंचाइजी स्टीफन फ्लेमिंग के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. नए हेड कोच का फैसला करने के बाद ही पांड्या के ट्रेड को लेकर भी मैनेजमेंट फैसला करेगी.
ये भी पढ़ें: संदीप लामिछाने बने नेपाल के नए कप्तान, यौन उत्पीड़न का लग चुका है आरोप
कई और फ्रेंचाइजी भी हैं रेस में शामिल
बात अगर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा 3 और फ्रेंचाइजी भी रेस में शामिल नजर आ रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर की टीम ने उन्हें कप्तानी भी ऑफर में दी है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. हालांकि इस रेस में असल लड़ाई चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच ही नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 से पहले मचा बवाल! स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने नए फॉर्मेट पर उठाए सवाल, ICC से मांगा जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines