Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से दूर थे. हाल ही में BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित किया था, जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज में वापसी करने वाले थे. हालांकि, हार्दिक पांड्या को अब दोबारा चोट लगी है और उनके कमबैक में अधिक समय लगेगा. बताया जा रहा है कि पांड्या के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने की संभावना भी है.
हार्दिक पांड्या को लगी चोट
हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से ही चोट के कारण बाहर हैं. फिट होने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, ताकि न्यूजीलैंड दौरे से पहले उन्हें थोड़ा गेम टाइम मिल जाए. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को पिंडली में चोट आई है. हाल में उनके स्कैन्स हुए थे, जिसमें उनकी इस नई चोट के बारे में फैंस को पता लगा. पांड्या को दो हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है. उन्हें कोई स्किल या जिम ट्रेनिंग करने की भी अनुमति नहीं है.
हार्दिक पांड्या की चोट की तीसरे हफ्ते में जांच की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया A और भारत A के बीच 6 अक्टूबर से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है. इस श्रृंखला के लिए हार्दिक को स्क्वाड में जगह दी गई थी. हालांकि, वह श्रृंखला से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि न्यूजीलैंड दौरे से भी हार्दिक का पत्ता कट सकता है.
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2027 में कैसा होगा भारत का तेज गेंदबाजी विभाग? मोर्ने मोर्कल ने किया खुलासा
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक पांड्या के खेलने की संभावना 5% से भी कम बताई जा रही है. भारत के लिए कीवी टीम के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण है और हार्दिक बाहर हो गए, तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
हार्दिक पांड्या का कब होगा कमबैक?
हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी ODI और T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उन्हें BCCI न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार करना चाहती थी लेकिन अब इससे भी उनके बाहर होने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक का कमबैक हो सकता है. इस श्रृंखला के आयोजन में 3 महीने का समय है. ऐसे में पांड्या के पास पूरी तरह ठीक होकर वापसी करने का पर्याप्त समय है. दो हफ्ते बाद उनकी जांच होगी, जिसमें पता चलेगा कि पांड्या कब तक वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी अब कमबैक को है तैयार, मैदान पर करना होगा खुद को साबित
संबंधित खबरें
पांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
33 mins ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
1 hr agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
3 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
3 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
4 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
12 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
12 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
12 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines