वर्ल्ड कप 2027 में कैसा होगा भारत का तेज गेंदबाजी विभाग? मोर्ने मोर्कल ने किया खुलासा

वर्ल्ड कप 2027 पर भारतीय टीम की नजरें हैं. भारत के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग का भी जिक्र किया है. उन्होंने चोटिल खिलाड़ियों पर भी बात की है.

मोर्ने मोर्कल हेड कोच गौतम गंभीर के साथ/ Image Source: ANI

मोर्ने मोर्कल हेड कोच गौतम गंभीर के साथ/ Image Source: ANI

विज्ञापन

Morne Morkel: वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. आईसीसी ने शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अब टीम इंडिया की नजरें आगामी विश्व कप पर हैं. भारतीय टीम की प्लानिंग अभी से ही शुरू हो चुकी है. अब भारत के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने विश्व कप से पहले खुलासा किया है.

मोर्ने मोर्कल ने किया खुलासा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच से दो दिन पहले मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय खिलाड़ियों पर बात की. उन्होंने कहा कि अलग-अलग भूमिकाओं में खेलने का अनुभव अगले साल के विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में अहम होगा. उन्होंने 2 गेंदबाजों का नाम लिया, जिन्हें वनडे सीरीज में लगातार मौके मिल रहे हैं. मोर्ने ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार का नाम लिया और कहा कि प्रसिद्ध और बरार के लिए खेल का समय मिलना और हमारे खेलने के स्तर को समझना बहुत अहम है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी काबिलियत दिखाने के लिए समय दिया जाएगा.

विज्ञापन

मोर्कल ने कहा कि जब परिस्थितियां कठिन होती हैं और विरोधी टीम कुछ साझेदारियां बना रही होती हैं तो मैं चाहता हूं कि ऐसे समय पर खिलाड़ी गेंद मांगे और विकेट लेने का प्रयास करे. खिलाड़ियों को ध्यान में ये नहीं होना चाहिए कि टीम में वे केवल अपनी जगह बचाएं. मोर्कल ने आगे कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज विश्व कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत भी होगी. विश्व कप एक बड़ा मंच है. इसकी तैयारी एक सप्ताह या एक महीने पहले शुरू नहीं की जा सकती.

हर्षित राणा पर भी की बात

हर्षित राणा फिलहाल चोटिल हैं और वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. मोर्कल ने कहा कि हमारे पास हर्षित और वे सभी खिलाड़ी हैं जो अभी भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. हम उन खिलाड़ियों को फिट होकर भारतीय टीम में देखना चाहते हैं. मोर्कल ने माना कि हर्षित और वरुण चक्रवर्ती के अलावा हार्दिक पांड्या की चोट देखना निराशाजनक है. लेकिन भारत के पास गेंदबाजी में अधिक गहराई का भी उन्होंने जिक्र किया. उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी चोटों से उबर जाएंगे और जल्द ही टीम में वापसी करेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ