हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या का नया लुक! मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में टेका माथा

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण अभी भारतीय टीम से बाहर हैं. हाल ही में हार्दिक भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने तिरुमाला पहुंचे. इसी बीच हार्दिक पांड्या के नए लुक ने फैंस को चौंका दिया.

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने बदला लुक (Image: X and ANI)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. IPL 2026 के अंतिम चरण में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. इसके बाद से वो रिकवर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि भारत की अगली वनडे सीरीज तक पांड्या के फिट होने की संभावना है. अब टीम इंडिया में कमबैक से ठीक पहले हार्दिक पांड्या एक नए लुक में नजर आए हैं. वह सिर मुंडवाकर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में दर्शन करने गए.

हार्दिक पांड्या ने किए वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन

हार्दिक पांड्या 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गए. वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दर्शन करने पहुंचे, जहां दोनों ने प्रभात सेवा में उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान का आशीर्वाद लिया. इसी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. तिरुमाला मंदिर में दर्शन के लिए हार्दिक पांड्या ने अपना सिर मुंडवाया और एकदम अलग लुक में दिखाई दिए.

पांड्या ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहना और उनके सिर पर तिलक लगा था. हार्दिक और माहिका, दोनों इस मौके पर भक्ति भाव में नजर आए और उन्होंने सभी परंपराओं का पालन करके पूजा की. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कुछ महीनों पहले अपने घर पर यज्ञ भी रखा था. आप नीचे हार्दिक पांड्या के नए लुक और दर्शन से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे दौरे के बाद तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम का हुआ ऐलान

हार्दिक पांड्या बने हुए हैं चर्चा का विषय

हार्दिक पांड्या भले ही अभी क्रिकेट से दूर हैं और वापसी की तैयारियां कर रहे हैं लेकिन फैंस के बीच वह चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि MI और CSK के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बात चल रही है. चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक के बदले शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस समेत 10 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं. नई रिपोर्ट में MI के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि अभी मुंबई इंडियंस ने किसी भी तरह के ट्रेड की बात शुरू नहीं की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- MI छोड़ CSK का हिस्सा नहीं बनेंगे हार्दिक पांड्या! ट्रेड डील की खबरों पर आया सबसे बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola