जिम्बाब्वे दौरे के बाद तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम का हुआ ऐलान

Tilak Varma Named South Zone Captain: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए साउथ जोन टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय T20I टीम के उपकप्तान तिलक को साउथ जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है. आइए स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

tilak varma

तिलक को मिली जिम्मेदारी (Image: X and ANI)

Tilak Varma Named South Zone Captain: दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन की टीम का ऐलान हो गया है. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन की टीम का ऐलान हो गया था और अब साउथ जोन का स्क्वाड भी सामने आ गया है. जिम्बाब्वे दौरे पर उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाने के बाद तिलक वर्मा को दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है. टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

साउथ जोन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. हैदराबाद के स्टार तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में रिकी भुई जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे. स्क्वाड में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले स्टार बल्लेबाज करुण नायर भी शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट में नाम कमाने वाले स्मरण रविचंद्रन, एन जगदीशन और अनुभवी श्रेयस गोपाल को साउथ जोन के स्क्वाड में जगह मिली है.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, स्मरण रविचंद्रन, नारायण जगदीसन, करुण नायर, तनय त्यागराजन, के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, कवरप्पा और अमन खान.

ये भी पढ़ें:- आज होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे LIVE देखें दिग्गजों की भिड़ंत

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल समेत बड़े खिलाड़ी हुए इग्नोर

दलीप ट्रॉफी के पिछले सीजन में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साउथ जोन की कप्तानी की थी. उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और गुरजपनीत सिंह भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि पडिक्कल टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर होंगे. अंकित शर्मा, तन्मय अग्रवाल, मोहित काले, वी कौशिक, सलमान निजार, एमडी निधीश, आंद्रे सिद्धार्थ और एन बेसिल जैसे घरेलू स्टार्स भी दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम से बाहर हैं.

ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगा साउथ जोन

दलीप ट्रॉफी के पिछले सीजन में साउथ जोन फाइनल तक गया था. हालांकि, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन टीम के खिलाफ उन्हें फाइनल में हार मिली थी. साउथ जोन ने अपनी आखिरी ट्रॉफी 2023 में हनुमा विहारी की कप्तानी में जीती थी. देखना होगा कि तिलक वर्मा और रिकी भुई की लीडरशिप में साउथ जोन चैंपियन बनने में सफल होता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ