नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे फिर भी प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। इस लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातें हो रही हैं। कई एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर उन्हें टीम से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थन के लिए भी आवाज बुलंद तरीके से उठ रही है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया है और केएल राहुल को अकेला छोड़ने की अपील की है।
हरभजन सिंह ने इस अंदाज में किया केएल राहुल का समर्थन
भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल वनडे और टी20 के शानदार खिलाड़ी है लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया जिसमें वे फेल रहे। इस खराब प्रदर्शन के बाद कई लोग उनकी जगह किसी और अच्छे खिलाड़ी को खिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस डिबेट के बीच हरभजन सिंह ने राहुल का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है और सभी की बोलती बंद कर दी है।
हरभजन ने ट्वीट करके लिखा, ”क्या हम केएल राहुल को अकेला छोड़ सकते हैं? उसने कोई क्राइम नहीं किया है। वह अभी भी बड़ा खिलाड़ी है। वह दमदार वापसी करेगा। हम इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे दौर से गुजरते हैं। वह पहला और आखिरी नहीं है। इसलिए तथ्य को मानिए कि वह अपना भारतीय खिलाड़ी है और विश्वास रखो।”
और पढ़िए – PSL 2023: पड़कर स्टंप उखाड़ ले गई Rashid Khan की गेंद, हिल भी नहीं पाए Jason Roy, देखें
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1628055859661266944
केएल राहुल का टेस्ट करियर
केएल राहुल का टेस्ट करियर नौ साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुआ था। 2014 से 2023 तक उन्होंने 47 टेस्ट मैच में 33.44 के औसत से 2642 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने 7 शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में पहले दो मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 38 रन आए हैं और ये चिंता का विषय बना हुआ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
58 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines