क्यों टीम इंडिया के लिए 2 अलग-अलग जर्सी नंबरों से खेले शिखर धवन? आज गब्बर मना रहे हैं अपना 40वां जन्मदिन 

Happy Birthday Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन को टीम इंडिया से गए 3 साल हो गए हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया के फैंस इस खिलाड़ी को याद करते हैं. धवन का टीम इंडिया की पिछले 10 सालों की सफलता में बहुत अहम योगदान रहा है. इस खिलाड़ी ने 2 अलग-अलग जर्सी नंबरों के साथ टीम इंडिया के लिए खेला है.

Happy Birthday Shikhar Dhawan

Happy Birthday Shikhar Dhawan

Happy Birthday Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज 5 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. धवन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर दिया था. आईसीसी टूर्नामेंट में तो धवन का रिकॉर्ड और भी बेहतर हो जाता है. अपने इंटरनेशनल करियर में धवन ने 2 अलग-अलग जर्सी नंबरों के साथ खेला है. 

विज्ञापन

धवन के 2 अलग-अलग जर्सी नंबरों का खेल 

साल 2010 में टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने अपना डेब्यू किया था. उस समय वो 25 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते थे. धवन 25 को अपने परिवार के लिए बहुत ही लकी नंबर मानते थे. जिसके कारण ही वो इस नंबर को पहन कर खेलते हुए नजर आते थे. धवन के बेटे जोरावर का जन्मदिन भी 25 को ही है. जिसके कारण ही वो इस नंबर के साथ और भी ज्यादा जुड़ाव महसूस करते थे. हालांकि उसके बाद उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजें खराब होने लगी. जिसके कारण ही धवन ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपनी जर्सी नंबर 25 से 42 कर लिया था. जिसके बाद वो संन्यास लेने तक 42 नंबर की जर्सी पहन कर ही नजर आए. 

विज्ञापन

शानदार रहा है शिखर धवन का करियर 

टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने आखिरी टेस्ट मैच 2018 में खेला था. टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों की 58 पारियों में 2315 रन बनाए थे. जिसमें 7 शतक शामिल हैं. टी20आई फॉर्मेट में गब्बर ने संन्यास लेने से पहले 68 मैचों में 126.36 की औसत से 1759 रन बनाए थे. धवन ने इस फॉर्मेट में 11 अर्धशतक जड़े हैं. वनडे फॉर्मेट में गब्बर को सबसे ज्यादा सफलता मिली. इस फॉर्मेट में उन्होंने रिटायरमेंट तक 167 मैच खेले थे. जिसमें 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए. धवन ने इस दौरान 17 शतकीय पारी खेली. आईपीएल में गब्बर ने संन्यास लेने से पहले 222 मुकाबले खेले थे. जिसमें 35.25 की औसत से 6769 रन जोड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ