Happy Birthday Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के धमाकेदार गेंदबाज और यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 दिसंबर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्में बुमराह का नाम आज हर किसी की जुबां पर रहता है। उनकी गेंदबाजी के देश विदेश हर जगह चर्चे होते हैं। बुमराह फिलहाल चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन वे जल्द ही वापसी करेंगे। बुमराह आज करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास जुते खरीदने के भी पैसे नहीं थे। आइये जानते है उनके संघर्ष की कहानी।
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को ललकार कर पीटा, रोमांचक मैच में 74 रन से दी शिकस्त
पांच साल की उम्र में पिता को खोया, एक ही जूते पहनकर रोज करते थे प्रेक्टिस
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का जीवन काफी संघर्षमय रहा। बुमराह की उम्र महज 5 वर्ष थी जब उनके पिता का निधन हो गया और बुमराह और उनकी बहन जुहिका की जिम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई। बुमराह का बचपन इतनी गरीबी में बीता की उनके पास सिर्फ एक टी शर्ट हुआ करती थी, जिसे वह रोज धोते थे ताकि उसे अगले दिन पहन सकें। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहे।
14 साल की उम्र में मां को बताई क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश
बुमराह जब 14 वर्ष के हुए तब उन्होंने पहली बार अपनी मां से क्रिकेटर बनाने की खोहिश जाहिर की, बुमराह बताते हैं कि उनका सिलेक्शन प्रोसेस किसी फिल्मी कहानी सा लगता है जब एक दिन उन्हें खेलता देख सेलेक्टर ने उन्हें मौका दिया । गुजरात की टीम के लिए खेलने के बाद बुमराह को आईपीएल में खेलने का मौका मिला। बुमराह की मां दलजीत बताती हैं कि जब उन्होंने अपने बेटे को टीवी पर देखा तो अपने आंसू रोक ना सकी, इतनी गरीबी और तकलीफें झेलने के बाद अपने बेटे को सफल होता देख दिल को बड़ी खुशी मिली।
और पढ़िए – Gujarat Voting Phase 2: इरफान-युसूफ ने डाले वोट, कहा- भारत बन सकता है महाशक्ति
ऐसा है बुमराह का करियर
दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह बल्लेबाज को हावी होने का ज्यादा मौका नहीं देते। बुमराह के नाम 72 वनडे में 121, 30 टेस्ट में 128 और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 70 विकेट दर्ज हैं। 27 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
55 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines