Happy Birthday Irfan Pathan: 2007 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम के मैन ऑफ द मैच और बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इरफान पठान का जन्म बड़ौदा में हुआ था। बचपन से ही उनकी रुची क्रिकेट में थी और वे अपने बड़े भाई यूसूफ पठान के साथ गलियों में खेला करते थे।
सौरव गांगुली ने पहचानी कला, 19 साल में किया इंडिया टीम की तरफ से डेब्यू
इरफान पठान के टैलेंट को पूरी दुनिया सलाम करती है। इरफान पठान जब पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे थे, तभी सौरव गांगुली की नजर उनके खेल पर पड़ी। वे उस समय टीम इंडिया के कप्तान हुआ करते थे। उन्होंने टीम के चयनकर्ताओं से बात की और कुछ ही दिन के भीतर इरफान पठान पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए और भारत की मुख्य टीम के सदस्य बन गए।
पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
इरफान पठान पाकिस्तान को देखकर ही जोश में आ जाते थे और उनके खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते थे। 2006 में पाकिस्तान के कराची में खेले गए टेस्ट मैच में इरफान ने इतिहास रच दिया था। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी।
उन्होंने सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट किया था। इस मैच में इरफान ने अपनी स्विंग का जो नमूना पेश किया था उसके बाद से उन्हें वसीम अकरम के बाद दूसरा स्विंग का सुल्तान कहा जाने लगा था। वह टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।
अभी पढ़ें – IND vs NED: जीत की लय बरकरार रखने नीदरलैंड के सामने उतरेगी भारतीय टीम, फ्री में ऐसे देखें पूरा मैच
ऐसा रहा करियर
इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले जिसमें वह 100 विकेट लेने में सफल रहे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत के लिए 120 वनडे मैच खेले और 173 विकेट अपने नाम किए। साथ ही 24 टी20 मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 28 विकेट लेने में सफल रहे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 min agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
11 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
37 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines