European Cricket League: एक समय था जब बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट या वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आते थे, लेकिन हाल के दिनों में बहुत बदलाव हुआ है। टी20 और टी10 फॉर्मेट में भी खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं है जब खिलाड़ियों को टी10 जैसे छोटे फॉर्मेट में भी दोहरा शतक लगाते हुए देखा जा सकता है।
आप सोच रहे होंगे कि टी10 फॉर्मेट में कोई बल्लेबाज कैसे दोहरा जड़ सकता है। तो बता दें कि हाल ही में यूरोपियन क्रिकेट संपन्न हुआ गया है। यहां एक बल्लेबाज ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों में नाबाद 193 रन कूट दिए। इसके बाद से आस जगी है कि टी10 जैसे फॉर्मेट में भी दोहरा शतक लगाया जा सकता है।
यूरोपियन क्रिकेट का हाल ही में एक मुकाबला कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलटेट के बीच खेला गया। मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में जगुआर की टीम उतरी। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाने में कामयाब रही।
मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए जगुआर के सलामी बल्लेबाज हमजा सलीम डार बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 43 गेंदों का सामना किया। इस बीच नाबाद 193 रन बनाने में कामयाब रहे।
हमजा के बल्ले से इस दौरान 22 छक्के एवं 14 चौके निकले। मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 449 का रहा। विपक्षी टीम हॉस्पिटलटेट के लिए इस मुकाबले में सबसे महंगे गेंदबाज मुहम्मद वारिस रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में कुल दो ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 73 रन लुटा दिए।
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो कैटलुन्या जगुआर द्वारा दिए गए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूरोपियन की टीम कभी भी मैच में नजर नहीं आई। हाल यह रहा है कि पूरी टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सके। इस प्रकार इस एकतरफा मुकाबले में जगुआर की टीम को 153 रन से बड़ी जीत मिली।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines