नई दिल्ली: आईपीएल के 35वें मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आमने-सामने रहीं। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले मैच में खूब रन लुटाने वाले अर्जुन तेंदुलकर अपनी शानदार गेंदबाजी से छा गए। अर्जुन ने पावरप्ले की बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में महज 4 रन दिए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ऋद्धिमान साहा को ईशान किशन के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। अगली दो गेंद खाली डालने के बाद अर्जुन ने तीन गेंदों में महज 5 रन दिए। इस तरह उन्होंने कुल 2 ओवर फेंके और 9 रन देकर एक विकेट निकाला।
रोहित शर्मा ने नहीं जताया भरोसा
हालांकि अर्जुन पावरप्ले में असरदार साबित हुए, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने डेथ ओवर्स में उन पर भरोसा नहीं जताया। अर्जुन के दो ओवर बाकी रह गए। रोहित ने आखिरी ओवर रिले मेरेडिथ और जेसन बेहनडरॉफ ने कराया, जिसमें वे काफी महंगे साबित हुए। रिले ने 19वें ओवर में 19 और जेसन ने आखिरी ओवर में 16 रन लुटाए। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 207 रन ठोके।
और पढ़िए – IPL 2023: इस खिलाड़ी को बनाओ DC का कप्तान, सुनील गावस्कर ने उठाई बड़ी मांग
1 ओवर में 31 रन लुटा दिए थे
आईपीएल के इस सीजन में अपना डेब्यू करने वाले युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के लिए तीसरा मुकाबला बेहद खराब रहा था। मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्जुन ने अपने 1 ओवर में ही 31 रन लुटा दिए, जो इस सीजन का अभी तक दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। आईपीएल इतिहास में मुंबई की तरफ से यह दूसरा सबसे महंगा ओवर भी रहा।
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन सबसे ज्यादा चौके किसने लगाए? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले 2 ओवरों में 1 विकेट भी हासिल किया था। इसके बाद मुंबई की टीम ने उन्हें पारी का 16वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी जिसमें पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने उनके इस ओवर में कुल 31 रन बटोर लिए। अर्जुन ने कुल 3 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट निकाला था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines