IPL 2023: इस खिलाड़ी को बनाओ DC का कप्तान, सुनील गावस्कर ने उठाई बड़ी मांग
Edited By Bhoopendra Rai

Sunil Gavaskar
Edited By Bhoopendra Rai

Sunil Gavaskar
IPL 2023: आईपीएल 2023 में दिल्ली की टीम ने अपने प्रदर्शन ने निराश किया है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में ये टीम 7 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीत सकी है, जबकि 5 मुकाबलों में हार मिली। अक्षर पटेल के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी टीम के लिए पूरी लय में नहीं दिखा। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम का कप्तान बदलने की मांग की है।
सुनील गावस्कर ने अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त करने की मांग उठाई। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह भी बताई है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव में कहा कि, ‘मेरा मानना है कि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। वह एक ईमानदार खिलाड़ी हैं। वह अच्छी लय में है। उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाए जाने और अच्छा प्रदर्शन करने से भारतीय टीम को फायदा हो सकता है। इन सभी चीजों को लंबे समय के लिए किया जाना चाहिए।’
दरअसल, इस सीजन अक्षर पटेल ने गेंद-बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार विकेट गिरने के बाद उन्होंने 34 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने टीम की लगातार दूसरी जीत में अहम योगदान दिया। वह इस सीजन 7 मैचों में 182 रन बना चुके हैं। वह 6 विकेट भी चटका चुके हैं।
मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी लय को लेकर अक्षर पटेल ने कहा था कि, ‘मुझे अपनी बल्लेबाजी पर अब ज्यादा भरोसा है, क्योंकि पिछले 1 साल से जिस तरह से मैंने लगातार बल्लेबाजी की है उससे मुझे फायदा मिला है और मैं इसी लय को बरक़रार रखना चाहता हूं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: