हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greg Barclay फिर बने आईसीसी के चेयरमैन, कहा- 'ये मेरे लिए सम्मान की बात'

विज्ञापन
Graig Barclay ICC Chairman

ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चैयरमैन का ऐलान हो चुका हैं। आईसीसी की चयन समिति बोर्ड ने सर्वसम्मति से ग्रेग बार्कले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में दूसरे दो साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना है। शनिवार को आईसीसी की तरफ से इस बात की घोषणा की गई। शनिवार को मेलबर्न में आयोजित आईसीसी की तिमाही बैठक के दौरान मतदान हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रक्रिया में 16 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने हिस्सा लिया जिसमें टेस्ट खेलने वाले देशों के 12 पूर्ण सदस्य, तीन एसोसिएट देश और एक स्वतंत्र महिला निदेशक (पेप्सीको की इंदिरा नूई) शामिल हुईं।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘कोई आएगा जो कोहली से ज्यादा..’ सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद गौतम गंभीर को आई धोनी की याद

कौन है ग्रेग बार्कले ?

ग्रेग बार्कले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वो नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (NDCA) के बोर्ड मेंबर और चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की कई कंपनी का तजुर्बा हासिल है। वे मूल रुप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

‘आईसीसी का चेयरमैन फिर से बनना सम्मान की बात’

आईसीसी का एक बार फिर से अध्यक्ष बनने पर बार्कले ने कहा “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना जाना एक सम्मान की बात है और मैं अपने साथी आईसीसी निदेशकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”उन्होंने कहा कि आईसीसी ने क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और इसके भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: पाक पीएम शहबाज शरीफ के 152/0 vs 170/0 वाले ट्वीट पर बाबर आजम बोले-‘ हमारे ऊपर कोई…’

विज्ञापन

बीसीसीआई ने नहीं खड़ा किया उम्मीदवार

बता दें कि, नामांकन दर्ज करने के लिए एक उम्मीदवार के पास दो मौजूदा निदेशकों का समर्थन होना आवश्यक है। वहीं शुरुआत में, बीसीसीआई ने खुद एक उम्मीदवार खड़ा करने के लिए सोचा था लेकिन उसने एक के खिलाफ फैसला किया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी की बैठकों और चुनाव में शामिल होंगे।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola